Mumbai News: सी. पी. गोयंका स्कूल में ‘अनंत प्रज्ञा’ प्रदर्शनी

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

नवी मुंबई। शहर के उल्वे ​स्थि​त सी. पी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में ‘पंचमहाभूत’ विषयक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रमुख अतिथि के रूप में संदीप गोयंका, अर्चना गोयंका, दीपा भूषण और अंबुज झुनझुनवाला की विशेष उपस्थिति रही। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम प्रदर्शनी पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान मिट्टी के बर्तन बनाने की कला और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य विशेषज्ञ के रूप में कुम्हार को उसके साधन सामग्री के साथ अामंत्रित किया गया था। प्रदर्शनी में 5वीं से 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अग्नि, वायु, पृथ्वी, आकाश और जल आदि पंचमहाभूतों की जानकारी चार्ट और मॉडल बनाकर विद्यालय के सर्वेसर्वा संदीप गोयंका तथा अन्य गणमान्यों के सामने प्रस्तुत किया। छात्रों के साथ - साथ अभिभावकों ने भी मॉडल बनाने में छात्रों का हांथ बंटाया। विद्यार्थियों का अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से हवन विधि के मॉडल तथा चार्ट के द्वारा बनवाये गए और उसकी जानकारी उपस्थित अतिथियों को छात्रों द्वारा दी गई। प्रदर्शनी में अनुशासन का पूरा ध्यान रखा गया था।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!