इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज नवाबाद गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद और कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण की पुत्री शशिबाला की शादी कुछ वर्ष पहले हौज नवाबाद गांव निवासी दुर्गेश पुत्र राजपत से हुई थी। लक्ष्मी नारायण के अनुसार, शादी में एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और गृहस्थी का अन्य सामान दिया गया था। शशिबाला का दो वर्षीय पुत्र भी है।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर शशिबाला को जान से मारने की धमकी देते थे। मंगलवार रात समधी ने फोन कर शशिबाला के आत्महत्या करने की सूचना दी। खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह और एसआई सुजीत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में अपंजीकृत खरपतवारनाशी साइ्रक्लोसिनोन के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध, विक्रेताओं को चेतावनी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)