नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में अपंजीकृत खरपतवारनाशी साइ्रक्लोसिनोन के व्यापार, भंडारण और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने किसानों से इस रसायन के प्रयोग से बचने तथा कीटनाशी विक्रेताओं से इसकी खरीद-फरोख्त नहीं करने की अपील की है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह कदम उठाया गया है। इस अपंजीकृत कृषि-रसायन के अनियंत्रित प्रयोग से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने किसानों को ऐसे रसायनों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
उन्होंने कीटनाशी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित रसायन का व्यापार और भंडारण पूरी तरह बंद रखें। औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान या गोदाम में यह रसायन पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कीटनाशी अधिनियम, 1968 और कीटनाशी नियमावली, 1971 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग ने किसानों और कीटनाशी विक्रेताओं से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित रसायनों के क्रय-विक्रय से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में 30 दिसंबर तक चलेगा ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’, सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)