Jaunpur News: जनगणना 2027 के लिए 550 कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत पहले दिन शनिवार को 550 जनगणना कर्मियों को सुपरवाइजर और प्रगणक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 फील्ड ट्रेनरों ने 11 कमरों में कर्मियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल एन ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य की जानकारी ली और मौके पर मौजूद फील्ड ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए कर्मियों को जनगणना संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझने पर जोर दिया।

जनगणना कार्य को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जनगणना कार्य के संचालन और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिम्मेदारियों के निर्वहन की जानकारी दी गई।

इस दौरान तहसीलदार रवि रंजन कश्यप सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 


नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!