नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की पहचान घटना स्थल के पास खड़ी बाइक की आरसी से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार खेतासराय स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि मिहरावां-खेतासराय स्टेशन के बीच मानीकला हाल्ट के पास वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की। घटना स्थल के पास खड़ी बाइक से मिली आरसी से मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवम यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी ग्राम बेलवाना थाना बरदह, आजमगढ़ के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार एक वर्ष पूर्व मृतक युवक की शादी हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel