दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, पांच थानों की पुलिस और एसओजी तलाश में जुटी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव में मंगलवार को स्कूल जाते समय 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी के अनुसार, उनका बेटा दिवाकर दोपहर करीब 12 बजे मां सरस्वती ज्ञान मंदिर, भरसठ जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि भरसठ स्थित शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज और उसका एक अज्ञात साथी बच्चे को अपने साथ ले गए।
परिजनों ने एक महिला पार्वती देवी पर भी मामले में शामिल होने का शक जताया है। उनका कहना है कि अरबाज पहले भी गांव आता-जाता था और पार्वती देवी के घर भी उसका आना-जाना था। दिवाकर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है।
मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे की बहन से जानकारी ली जा रही है। उसकी तलाश के लिए पांच थानों की पुलिस टीम के साथ एसओजी को लगाया गया है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर, बाल-बाल बचा दो साल का बच्चा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

