Jaunpur News : संदिग्धावस्था में युवती का शव फंदे से लटका मिला

Naya Sabera Network

प्रेम-प्रसंग की चर्चा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

खुटहन (जौनपुर)। सुइथाखुर्द गांव में शुक्रवार की रात 18 वर्षीय युवती रेखा पुत्री स्व. राम सजन पासवान का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा है।
मृतका की मां अनारा देवी के मुताबिक, वह शुक्रवार को खेत में काम करने गई थीं। शाम को घर लौटने के बाद रेखा दिखाई नहीं दी। कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
बताया गया कि रेखा के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई शहर में रहकर काम करता है, जबकि छोटा भाई ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है।
मां ने पुलिस को बताया कि रेखा करीब एक वर्ष से एक युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। शुक्रवार को फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। मां ने पुलिस को युवक का नाम और जाति बताई है, हालांकि वह किस गांव का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!