Jaunpur News : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्रों की डिग्रियां डिजिलॉकर पर की अपलोड

Naya Sabera Network
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों की डिग्रियां डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी हैं। अब छात्रों को डिग्री लेने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छात्र घर बैठे मोबाइल से अपनी डिग्री डाउनलोड कर सकेंगे। डिजिलॉकर पर उपलब्ध डिग्री हर जगह मान्य होगी।


कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी प्राचार्यों, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को छात्रों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। डिग्री डाउनलोड करने के लिए छात्रों को डिजिलॉकर पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय का नाम चुनकर डिग्री सर्टिफिकेट विकल्प में रोल नंबर, पंजीकरण या एनरोलमेंट संख्या और पास होने का वर्ष दर्ज करना होगा। सत्यापन के बाद डिग्री जारी दस्तावेज सेक्शन में दिखाई देगी, जहां से उसकी पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकेगा।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!