Jaunpur News : कक्षा के समय शिक्षकों को कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा

Naya Sabera Network


कुलपति ने लागू की नई व्यवस्था

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब कक्षा संचालन के दौरान किसी शिक्षक को कुलपति कार्यालय या प्रशासनिक भवन में नहीं बुलाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकने के लिए उठाया है।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने सभी संकायों और विभागों से छात्र-छात्राओं का टाइम टेबल और शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया है। अब किसी शिक्षक से प्रशासनिक कार्य के लिए संपर्क करने से पहले उसका क्लास शेड्यूल देखा जाएगा। यदि उस समय शिक्षक की कक्षा लगी होगी तो उन्हें कक्षा छोड़कर कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। जरूरी होने पर कक्षा समाप्त होने के बाद संपर्क किया जाएगा।

यह व्यवस्था कुलपति से मिलने के मामले में भी लागू होगी। कुलपति भी किसी शिक्षक को कक्षा के दौरान कार्यालय नहीं बुलाएंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय में पिछले करीब दो सप्ताह से रविवार को भी जरूरी प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि लंबित काम पूरे किए जा सकें और कार्यदिवस में पढ़ाई प्रभावित न हो।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!