मुकेश सिंह ने विद्यालय में बांटी शैक्षिक सामग्री, अनाथ और दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्य का ऐलान

Naya Sabera Network

कृष्णा सिंह

सैदपुर, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को आदर्श मानस सेवा संस्था की ओर से बच्चों को निशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। संस्था के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह गेंदी ने विद्यालय पहुंचकर 86 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर और बिस्किट का वितरण किया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस दौरान संस्था के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की मदद करना संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं और जो बच्चे दिव्यांग हैं, उनके लिए आगे संस्था की ओर से विशेष कार्य किया जाएगा। ऐसे बच्चों को शिक्षा और जरूरत के अनुसार अन्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रमोद ठाकुर, आदेश सिंह और विपुल प्रभा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आनंद पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक, बच्चे, ग्रामवासी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर भीम सिंह, विनय सिंह, अजय विक्रम सिंह, काशी राम, अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, कृपाशंकर सिंह, मोहन सिंह, रतनलाल बारी, जय प्रकाश कनौजिया, ज्ञान प्रसाद कन्नौजिया, विपिन यादव, गिरिजेश यादव, सतीश चौबे, पूजा श्रीवास्तव और भूपेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!