बक्शा, जौनपुर। विकासखण्ड के सवंसा गांव में स्थित परशुरामपुर मण्डल उपाध्यक्ष लक्ष्मीशंकर उपाध्याय के आवास पर शनिवार को सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक सिंह मेंटो ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समर्पण और सहयोग का प्रतीक है जो नर सेवा नारायण सेवा के प्रति प्रेरित करने का सहज मार्ग है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नि:स्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ाता है। दीपक ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रक्तदान, स्वच्छता, और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की।उन्होंने शिक्षा और सशक्तिकरण के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी देने की बात कही। मुख्य अतिथि ने जरूरतमंदों में बेघर लोगों के लिए घर व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना व सरकार की योजनाओं को घर घर पहुचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हाथ से किया गया दान और दिल से की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। इस दौरान भाजपा नेता संदीप सिंह, अमरीष सुड्डू उपाध्याय, रज्जू उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, राहुल सिंह, मनोज सिंह, सतीश शर्मा, दिवाकर यादव, अवनीश मिश्रा,
प्रमोद विश्वकर्मा, पिंटू सिंह, गया सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम समापन पश्चात लक्ष्मीशंकर उपाध्याय डब्लू ने आभार जताया।
