Jaunpur News: सिकरारा में वरिष्ठ पत्रकारों ने पंडित कुंज बिहारी मिश्र को दी श्रद्धांजलि

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी पंडित कुंज बिहारी मिश्र का 91 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। वह एबीपी न्यूज के पत्रकार एवं डिप्टी प्रोड्यूसर रत्नेश मिश्र और सिकरारा के युवा पत्रकार आकाश मिश्र के दादा थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


दिवंगत पंडित कुंज बिहारी मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को सिकरारा स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों की शोकसभा आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।


श्रद्धांजलि सभा में सुशील सिंह, शरद सिंह, शिवाकांत तिवारी, विनोद यादव, अरुण सिंह, सौरभ कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल यादव, शेर बहादुर यादव, मनोज कुमार यादव, मुकेश यादव, मंगेश कुमार, अंकित सिंह और राजेश गुप्त समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छात्र अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का करे नाम रोशन:डॉ. प्रभांशु


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!