Jaunpur News : आशा-एएनएम के कार्यों की गुणवत्ता परखी

Naya Savera Network

मड़ियाहूं। उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की टीम ने बुधवार को मड़ियाहूं विकासखंड के रघुनाथपुर गांव पहुंचकर आशा और एएनएम के कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

अशफाक अहमद और अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव में सात गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग की। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद एएनएम ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चों की धड़कन भी सुनी गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने आशा कार्यकर्ता से उनके दायित्वों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। टीम ने आशा कार्यकर्ता को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने तथा समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

टीम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आशा व एएनएम की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही पात्र लोगों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!