Jaunpur News : कूड़ा फेंकने से मना किया तो मां-बेटी को पीटा

Naya Savera Network
बरसठी। थाना क्षेत्र के कारो (सरोज बस्ती) गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी अनीता सरोज के अनुसार 14 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उर्मिला सरोज और उसकी पुत्री अर्चना सरोज घर के सामने कूड़ा फेंक रही थीं। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगीं। शोर मचाने पर उसकी बेटी संध्या को भी मारपीट कर घायल करने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक दोनों को चोटें आईं। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अनीता की तहरीर पर उर्मिला सरोज पत्नी राजेश सरोज और अर्चना सरोज पुत्री राजेश सरोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!