बरसठी। थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मोटरसाइकिल चोरी करने और बाद में वापस करने के बदले 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी संदीप सोनकर के अनुसार छह सितंबर की रात करीब ढाई बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (यूपी 62 डीएच 7515) घर के दरवाजे के सामने खड़ी की थी। सुबह मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि बाद में सोनू यादव ने 20 हजार रुपये देने पर मोटरसाइकिल वापस करने की बात कही। संदीप ने बताया कि मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट आरोपी के घर जाने वाले रास्ते के बगल खेत में मिली। इसके बाद उन्होंने 18 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Jaunpur News : मोटरसाइकिल चोरी, वापसी के लिए 20 हजार मांगे
सितंबर 19, 2026
Tags

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)