Jaunpur News : नशा उन्मूलन जागरूकता हेतु मिनी मैराथन का आयोजन

Naya Sabera Network

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत नशा उन्मूलन पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन का आयोजन भंडारी स्टेशन से कचगांव पड़ाव तक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने कहा कि जेसीआई जौनपुर द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए मिनी मैराथन का आयोजन एक सराहनीय और समय की मांग है। युवाओं को खेल से जोड़कर ही हम उन्हें नशे से बचा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह ने कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी चुनौती है। जेसीआई का यह जागरूकता अभियान पुलिस प्रशासन के नशा उन्मूलन अभियान को मजबूती देगा। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर सदैव रचनात्मक कार्यों में आगे रहा है। मिनी मैराथन के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर द्वारा आयोजित यह मिनी मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवा चेतना को जगाने का सशक्त माध्यम है। संस्था अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि हमारा उद्देश्य दौड़ के माध्यम से जौनपुर को यह संदेश देना है कि नशा छोड़ो, दौड़ लगाओ, स्वस्थ जौनपुर बनाओ। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में गोलू यादव ने बाजी मारी। वीरेंद्र यादव द्वितीय दीपक गौड़ तृतीय शिव ओम कश्यप चतुर्थ तथा अशोक कुमार यादव पांचवें स्थान पर रहे। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक गहना कोठी के अधिष्ठाता पूर्व अध्यक्ष विवेक सेठ मोनू रहे। संचालन अजय नाथ जायसवाल ने किया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!