Jaunpur News: अब वासुदेव हास्पिटल में भी होगा नि:शुल्क उपचार: डा. विकास यादव

Naya Savera Network

आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजना में शामिल हुआ यह अस्पताल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अब महंगे उपचार के ​लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपये तक के आपरेशन सहित उपचार हेतु अब सोचने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की उपरोक्त योजना के अन्तर्गत ​कोई भी मरीज अब वासुदेव हास्पिटल में भी नि:शुल्क उपचार की सेवा ले सकता है। उक्त बातें नगर के नईगंज निकट एलआईसी आफिस के बगल में स्थित वासुदेव हास्पिटल के लेप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल इंवेसिव सर्जन डा. विकास यादव ने पत्र—प्रतिनिधि से हुई एक भेंट के दौरान कही।

उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षित, सुलभ एवं बेहतर उपचार के लिये हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हो, इसी को लेकर भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वासुदेव हास्प्टिल में शुरू हो गयी है। आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में डा. यादव ने बताया कि 5 लाख तक का नि:शुल्क उपचार होगा। कैशलेस एवं पेपरलेस सुविधा मिलेगी। अनुभव एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के टीम की सुविधा मिलेगी। सभी प्रकार की जांच एवं दवा शामिल रहेंगी।

इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत विश्वसनीय उपचार की हमारा मुख्य उद्देश्य है। मरीजों का स्वास्थ्य एवं हमारी प्राथमिकता जैसे स्लोगन को चरितार्थ करने वाले सर्जन डा. यादव ने अन्त में बताया कि उपरोक्त योजना के तहत हमारे हास्पिटल में किसी भी प्रकार की सर्जरी का लाभ उठाया जा सकता है।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीयू ने जारी किया सत्र 2026-27 का खेलकूद कैलेंडर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!