Jaunpur News : थानागद्दी-केराकत मार्ग पर गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा

Naya Savera Network


जौनपुर। थानागद्दी-केराकत मुख्य मार्ग पर उदयचंदपुर क्षेत्र में सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिन-रात बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क के बीच बने गड्ढे से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार थानागद्दी-केराकत मार्ग पर दोपहिया, चारपहिया के साथ ही भारी वाहनों का भी लगातार आवागमन रहता है। सड़क पर बना गड्ढा रात के समय अधिक खतरनाक हो जाता है। अंधेरे में वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढे में पानी भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक गड्ढे में वाहन चले जाने से अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से सड़क की इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल गड्ढे को भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है और इसकी नियमित देखरेख बेहद जरूरी है। समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है। लोगों ने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!