Jaunpur News : बालाजी मार्बल के गोदाम में बैटरी रिक्शा चालक की करंट से मौत

Naya Savera Network
स्वजनों नें फायर बिग्रेड के सामने किया शाहगंज हाइवे पर चक्का जाम
बिपिन सैनी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना के विशेषरपुर क्षेत्र के फायर ब्रिगेड के पास स्थित बालाजी मार्बल के गोदाम में शुक्रवार शाम माल लादनें गए बैटरी रिक्शा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। स्वजनों नें फर्म मालिक पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए फायर बिग्रेड के सामने जौनपुर शाहगंज हाइवे मार्ग पर शव लिटाकर चक्का जाम कर दिया।मौके पर लाइन बाजार पुलिस जुटी रही। जानकारी के अनुसार 
नगर के कोतवाली थाना के परमानतपुर हरिबंधनपुर निवासी मृतक गौरीशंकर गौड़ 25 वर्ष पुत्र मुन्ना गौड विशेषरपुर स्थित बालाजी मार्बल के गोदाम में शुक्रवार शाम बैटरी रिक्शा लेकर माल लोड करने गया था।गोदाम के कर्मचारी नगर के प्रेमराजपुर निवासी देवानंद गौड़ के अनुसार गौरी शंकर लगभग तीन बजे बैटरी रिक्शा चार्जिंग में लगाकर गोदाम में आया व पंखा चालू कर लेट गया। फर्म मालिक नें ज़ब रिक्शा चालक गौरीशंकर को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद मेरे मोबाइल पर मालिक नें फोन किया की उसका फोन नहीं उठ रहा तब मैंने जाकर देखा तो गौरीशंकर बेसुध पड़ा था। सुचना पर स्वजन आ गए। आनन फानन में नगर के एक निजी चिकत्सालय लें गए जहाँ चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर विशेषरपुर स्थित गोदाम के सामने फायर बिग्रेड के समीप शव रखकर जाम लगा दिया।स्वजनों का आरोप है की मौके से शव उठाकर कर्मचार्रियो नें दूसरे कमरे में रखा था। लापरवाही से करंट लगने की बात कह जाम लगा दिया। पुलिस गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने में जुटी रही।
मृतक के चचेरे भाई संतोष गौड़ नें बताया की मृतक विवाहित था. दो छोटे छोटे बच्चों का पिता था। सड़क पर ही स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही परिजनों के ने बताया कि मृतक युवक के दो बच्चे है। मौके पर मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर समझाने बुझाने में जुटी रही। परिजनों ने उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही अपनी बात रखकर चक्का जाम समाप्त करने की बात की प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ख़बर लिखे जाने पर रात्रि 9 बजे तक जाम लगा रहा पुलिस द्वारा मार्ग डायवर्जन कर जाम को समाप्त किया जा रहा है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!