Jaunpur News : नुक्कड़ नाटक से जनता तक पहुंचाएंगे मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा

Naya Savera Network
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा में होंगे कार्यक्रम
मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा में नुक्कड़ नाटक और नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
यह जानकारी भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने मड़ियाहूं डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत कलाकार नुक्कड़ नाटक, गीत, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों तथा जनकल्याणकारी पहलों को प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में सेवा, सुशासन, अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के साथ विशेष नाट्य मंचन भी किया जाएगा।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में 21 से 24 सितंबर, केराकत में 24 से 28 सितंबर, शाहगंज में 10 से 14 अक्टूबर तथा मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में 14 से 18 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को कला एवं सांस्कृतिक माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!