Jaunpur News : शाहगंज स्टेशन पर 24 लीटर अवैध बीयर बरामद, युवक गिरफ्तार

Naya Sabera Network
जौनपुर। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी जौनपुर पुलिस ने शाहगंज रेलवे स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार कर 24 लीटर अवैध बीयर बरामद की। बरामदगी में 500 मिलीलीटर की 48 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार रविवार को थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर सुनील कुमार गोंड के निर्देशन में चौकी प्रभारी शाहगंज उपनिरीक्षक हरिकेश पुलिस बल और आरपीएफ जवानों के साथ प्लेटफार्म संख्या एक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर जाने वाले एक युवक के पास मौजूद सफेद बोरी की तलाशी ली गई। बोरी से 48 बोतल बीयर बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित गुप्ता (24) पुत्र मुन्नीलाल निवासी पुराहादी, थाना फूलपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह बीयर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में था। मामले में जीआरपी जौनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!