जौनपुर। डोभी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेहारी में आदर्श मानस सेवा संस्था की ओर से पत्रकार कृष्णा सिंह को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक मुकेश सिंह गेंदी के नेतृत्व में संस्थाध्यक्ष संतोष सिंह बंटी और संयोजक अरुण चौबे ने कृष्णा सिंह को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और पेन भेंट किया।
इस अवसर पर मनीष मिश्रा, मुन्ना सिंह, अमित चौबे, प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक हिमांशु त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कृष्णा सिंह के योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

