Jaunpur News : दुकानदार को धमकी, प्राथमिकी

Naya Savera Network
बरसठी। जमुआं गांव निवासी अजय कुमार गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बड़ेरी (दशमी बगीचा) गांव स्थित अपनी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित के मुताबिक बड़ेरी गांव निवासी एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आकर आए दिन धमकी देता है। पीड़ित अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पहले दो पक्षों के बीच विवाद होने पर उसने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चौकी प्रभारी के मांगने पर उपलब्ध कराई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर सतई उससे नाराज है और आए दिन गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतई सरोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!