Jaunpur News : खेलों में सफलता हासिल कर बच्चे देश का सम्मान बढ़ाने में दे सकते है योगदान:तहसीलदार

Naya Sabera Network


कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

 प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण व 1 रजत के साथ हासिल किया था प्रथम स्थान

केराकत,जौनपुर। नगर के शेखजादा में स्थित कंपोजिट आर्दश प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को कर्नाटक में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।सम्मानित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार सत्यपाल चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता हासिल कर बच्चे देश का सम्मान बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदित हो कि 5 व 6 सितंबर को कर्नाटक में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें 16 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने प्रथम, कर्नाटक ने द्वितीय और महाराष्ट्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर चौकी प्रभारी राकेश सोनकर, चिकित्सा अधिकारी डा. आरके पासवान, संजय सरोज, अर्चना वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कनौजिया ने किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!