पूर्व प्रमुख संदीप सिंह ने सीएचसी रेहटी में मनाया सेवा दिवस
जलालपुर, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचकर सेवा कार्य किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सेवा और समर्पण की भावना जरूरी
संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाना ही सच्ची श्रद्धा है। जरूरतमंदों की सेवा करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से लोगों में समाज के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर निवर्तमान जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंडल महामंत्री सुशील निषाद, मंडल मंत्री सौरभ गुप्ता, सेक्टर संयोजक किशन सिंह, सेक्टर प्रभारी बिपिन सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. धीरज सोनी, राकेश चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)