जौनपुर। अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने 12 सितंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामपुर और गौराबादशाहपुर पुलिस ने एक-एक वारंटी, जबकि केराकत पुलिस ने एक वांछित तथा जफराबाद पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
रामपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के आधार पर उदय राज पुत्र हिरावन निवासी गोपालापुर रकबा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई चौकी प्रभारी गोपालापुर उपनिरीक्षक महंगू यादव और कांस्टेबल राजा कुमार की टीम ने की।
वहीं, केराकत पुलिस ने मुकदमा संख्या 917/2014 से संबंधित वांछित उमेश कुमार पुत्र रामनिहोर निवासी उदयचन्दपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह शामिल रहे।
जफराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खोजनपुर गांव से दो वांछित आरोपियों मोनू सरोज पुत्र रमाकान्त सरोज और लालता प्रसाद सरोज पुत्र स्वर्गीय बृजलाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल तेज बहादुर सिंह और आरक्षी आकाश दीप शामिल रहे।
इसी क्रम में गौराबादशाहपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के आधार पर धर्मापुर निवासी प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र और उपनिरीक्षक अवधेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेजा गया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)