Bareilly News : कान्ति कपूर में छात्राओं ने एक साथ गाया वंदेमातरम

Naya Sabera Network

निर्भय सक्सेना

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कान्ति कपूर कालेज की छात्राओं की वन्देमातरम समूह गान में रानी लक्ष्मी बाई सीनियर ग्रुप की छात्राओं ने सबसे अच्छा वंदेमातरम प्रस्तुत करके प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। रानी अवन्ति बाई ग्रुप की छात्राओं ने द्वितीय और सरोजनी नायडू ग्रुप की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 से ज्यादा छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूरा वंदेमातरम प्रस्तुत किया और समाज में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कुदेशिया फाटक स्थित विद्यालय प्रांगण में सभी विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्णायक प्रो. अनिता जौहरी, डा. निशि जौहरी, डॉ. रश्मि जौहरी, मुक्ति सक्सेना, महासचिव मुकेश सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा और इंद्रदेव त्रिवेदी ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। अरुणा सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, मीरा मोहन, सुधीर मोहन, सुनील शर्मा, गंगा राम पाल, मंजू लता आदि लोग उपस्थित रहे। संजीव अग्रवाल, डा. निशी जौहरी ने शिक्षा में अनुकरणीय योगदान के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना गहलौत, डा.अनीता जौहरी, डा. रश्मि जौहरी, भावना शर्मा और मुक्ति सक्सेना को चौदहवां स्व. राघव कांत जौहरी शिक्षा सम्मान प्रदान किया।सभी का आभार एवं मंच का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। 

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!