नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। पूर्वांचल किसान संगठन के आह्वान पर 30 सितंबर को टोल प्लाजा ढेरही पर आयोजित धरने टोल हटाओ बोझ हटाओ को सफल बनाने के लिए पूर्वांचल किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में चंदवक में जुलूस निकाला।
जुलूस के माध्यम से 30 सितंबर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई। बताया गया कि टोल प्लाजा पर वसूली नियम विरुद्ध अवैध रूप से की जा रही है। एनएचएआई द्वारा किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा दिए बिना तथा अधूरी सड़क का निर्माण किए बिना टोल वसूला जा रहा है। टोल प्लाजा जनपद जौनपुर में प्रस्तावित था और बना दिया गया वाराणसी में। जुलूस में जय प्रकाश राम ,रामप्रकाश सिंह, अरविंद पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, श्याम बहादुर सिंह, भरत गुप्ता रमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 30 सितंबर को आयोजित धरने को व्यापारियों ने दिया समर्थन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
