Jaunpur News : सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट कार्य संभव : कुलपति

Naya Sabera Network
विश्वेश्वरैया सभागार में धूमधाम से मना इंजीनियर्स डे
पोस्टर, डिबेट समेत रंगोली के प्रतिभागी सम्मानित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में आज इंजीनियर्स डे का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि कहा,  कि उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हमेशा अधिक संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती। उपलब्ध सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करके भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।" उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी प्रयास से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो इससे बड़ी खुशी की बात उनके लिए और कुछ नहीं हो सकती।
रोजगार और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकास पर बल देने का आह्वान करते हुए कुलपति ने कहा, "प्लेसमेंट की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अपनी स्किल्स को लगातार विकसित करना चाहिए। कुलपति ने कहा, "मैं केवल अपने कार्यालय में बैठकर कार्य करने के लिए नहीं आया हूँ। मैं स्वयं विद्यार्थियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझूंगा और उनका समाधान करूंगा।"
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पोस्टर प्रतियोगिता: श्रेयस प्रजापति एवं टीम — प्रथम स्थान, डिबेट प्रतियोगिता: प्रतीक तिवारी एवं टीम — विजेता, इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता: गणेश मौर्य — प्रथम स्थान, रंगोली प्रतियोगिता: श्रेया, यश्वी एवं टीम — प्रथम स्थान। सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक, तकनीकी एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूनम सोनकर, डॉ. विशाल यादव, प्रीति शर्मा, डॉ. रितेश बरनवाल, डॉ. पारुल त्रिवेदी और डॉ. संतोष त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, श्री शैलेश प्रजापति, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अजय कुमार मौर्य, श्री तुषार श्रीवास्तव, श्री सुधीर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में समर, प्रांजल, विशाल एवं अंकित तिवारी ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!