मड़ियाहूं। किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार मड़ियाहूं को सौंपा गया।
किसान नेताओं ने मांग की कि किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों के बिजली के बिल माफ किए जाएं तथा प्रत्येक परिवार को 300 इकाई बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय पट्टा देने अथवा आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई।
मांगपत्र में जौनपुर जिले की सभी ग्राम सभाओं में खुली बैठक आयोजित कराने और ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में विकास कार्यों में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग उठाई गई।
किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। पंचायत के बाद किसान नेताओं ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)