Jaunpur News: युवती से युवक ने की जबरदस्ती का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए बगीचे में गई 18 वर्षीय युवती से गांव के ही युवक ने हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया।  युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला । मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 गांव निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि  20 सितंबर को दोपहर में  मेरी बेटी घर से बगीचे में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही मोनू यादव पुत्र सन्तु यादव नाम का युवक वहां पहुंचा और बेटी का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को आप बीती बतायीं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!