Jaunpur News : ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Naya Savera Network


जौनपुर। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और विभिन्न नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।

देवकली विद्यालय में अधिकारियों ने देखी बच्चों की प्रतिभा

विकासखंड मुफ्तीगंज के कंपोजिट विद्यालय देवकली में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता और नवाचार गतिविधियों का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, खंड विकास अधिकारी सीमा कुमारी और खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज कन्हैया लाल ने अवलोकन किया। विद्यालय पहुंचने पर कक्षा आठ की छात्रा आफरीन ने बुके भेंट कर मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया। अधिकारियों ने बच्चों द्वारा तैयार रंगोली देखी और उसकी सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने रंगोली में प्रदर्शित ‘सपनों का भारत’ विषय को लेकर बच्चों से सवाल किए, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया।

चित्रों में दिखी अंतरिक्ष विज्ञान की झलक

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया। छात्रा सोनी विश्वकर्मा और आफिया की चित्रकला में सैटेलाइट और इसरो से संबंधित विषयों को देखकर उन्होंने बच्चों से जानकारी ली। बच्चों के जवाबों की सराहना करते हुए उन्होंने उनकी रचनात्मकता और विषय की समझ की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को इसरो और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

मुकुंदपुर विद्यालय में गतिविधियों का लिया जायजा

पीएम श्री विद्यालय मुकुंदपुर में जनप्रतिनिधि सुषमा पटेल ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला और हैंडराइटिंग का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मीना मंच, इको क्लब और एलबीड़ी कार्यक्रम के तहत कराई जा रही गतिविधियों का भी जायजा लिया गया। इन गतिविधियों के संचालन पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रसन्नता जताई और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं गतिविधियां

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने सुंदर और आकर्षक चित्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अपनी बात व्यक्त करने की क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!