Jaunpur News : उमरपुर और चाचकपुर में डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर चला अभियान

Naya Sabera Network
जौनपुर। नगरीय क्षेत्र जौनपुर के उमरपुर और चाचकपुर फूलमंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया। इस दौरान बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करने के साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और जलजमाव वाले स्थानों पर एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में उमरपुर क्षेत्र में दैनिक जागरण कार्यालय, नगर पालिका यार्ड, सहकारी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में टीम ने बुखार सर्वे, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वेक्षण, स्रोत नियंत्रण, पोस्टर चस्पा करने, पर्चे बांटने और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने का कार्य किया।

वहीं चाचकपुर फूलमंडी में मलेरिया निरीक्षक चंद्रेश कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। जलजमाव वाले स्थानों पर एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव कराया गया। बुखार सर्वे के दौरान लक्षण वाले दो लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई, हालांकि दोनों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक मिली।

अभियान का पर्यवेक्षण जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव और सहायक मलेरिया अधिकारी सुजीत प्रभाकर ने किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया का संक्रमण काल चल रहा है। जनपद में एलाइजा जांच से पुष्ट डेंगू के सात, चिकुनगुनिया का एक और मलेरिया के 18 मरीज सामने आए हैं।

उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, जलजमाव नहीं होने देने, नालियों में कूड़ा-कबाड़ नहीं डालने तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की। किसी भी प्रकार का बुखार होने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच और उपचार कराने की सलाह दी गई।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!