Jaunpur News : मनापुर बंजारी में थानाध्यक्ष के मकान में चोरी, नकदी समेत लाखों के जेवर ले गए चोर

Naya Sabera Network
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मनापुर बंजारी गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सोनभद्र के बभनी थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के मकान को निशाना बनाया। चोर 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान में कोई नहीं था।

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद साइड वाले कमरे की कुंडी काटकर घर में घुसे और दो कमरों में बेड के नीचे रखा सामान खंगाला। परिजनों के मुताबिक, चोर चांदी की पैजनी, करधन, 16 लच्छा चांदी, सोने के झुमके, चार अंगूठियां, चार चूड़ियां और एक चेन ले गए।

सुबह रामप्रसाद सरोज के मकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर जमालापुर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!