नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” विषय पर ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, रामदयालगंज, जौनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों, कल्पनाओं और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को शब्दों और चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश और प्रदेश के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर उकेरी।
चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल परियावां की छात्रा सेजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों ने सेजल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनमें देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel