नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा के समीप एस एन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना तथा उप-विषय स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला के तहत एम.फार्म, बी.फार्म एवं डी.फार्म के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष कुमार अग्रहरी एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. स्वरूप जे चटर्जी द्वारा फीता काटकर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, स्किटून, स्किट, पोस्टर प्रस्तुति, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग तथा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। इस अवसर पर एपेक्स के डायरेक्टर प्रो. डॉ. अनूप कुमार सिंह एवं प्रो. डॉ. राजकुमार अग्रहरि ने फार्मेसी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 33 केवी लाइन में खराबी से बक्शा क्षेत्र की बिजली गुल
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
