Jaunpur News : दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

Naya Sabera Network


पुलिस से कार्रवाई की मांग

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द गांव निवासी सुमन पाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने थाना अध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

सुमन के मुताबिक उसकी शादी 16 नवंबर 2024 को वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के महेशपुर निवासी नीरज पाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार कपड़े, सोने की चेन, अंगूठी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और एलसीडी टीवी समेत सामान दिया था। करीब तीन लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।

आरोप है कि इसके बावजूद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग चार लाख रुपये और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। सुमन का आरोप है कि 2 फरवरी 2025 को भी उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया गया। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष उसे वापस रखने को तैयार नहीं हुआ। विवाहिता ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!