Jaunpur News: कभी भी ढह सकता है सेंवई नाले का जर्जर पुल, आर-पार बने गड्ढे

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। खुटहन-पट्टी नरेंद्रपुर बाजार होते हुए सुल्तानपुर जिले के करौंदी बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर शेरपुर छित्तूपुर बाजार के पास सेंवई नाले पर बना जर्जर पुल हादसे को दावत दे रहा है। करीब 49 वर्ष पुराने इस पुल में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। दो स्थानों पर पुल के आर-पार गड्ढे बन गए हैं, जबकि किनारे की मिट्टी भी तेजी से नीचे की ओर दरक रही है। ऐसे में किसी भी समय पुल के क्षतिग्रस्त होकर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का निर्माण वर्ष 1973 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्व. लक्ष्मीशंकर यादव के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग ने कराया था। जौनपुर और सुल्तानपुर जिले को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पुल का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने अथवा नया पुल बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की तंद्रा भंग होगी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बेस्टी एजुकेशन द्वारा मनाया गया हिन्दी पखवाड़ा 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!