Jaunpur News : तरती गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव, राहगीरों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Naya Savera Network
नेवढ़िया, जौनपुर। क्षेत्र के तरती गांव में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी प्रभावित हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी बारिश में ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों के गिरने और वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को विशेष परेशानी हो रही है।

लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता है। इससे आसपास गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से तत्काल नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

व्यापार मंडल अपना दल एस के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!