Jaunpur News : धान रोपकर विरोध के बाद जागा विभाग, सड़क के गड्ढे भरकर आवागमन हुआ सुगम

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के रामपुर सकरा भानपुर से वाराणसी को जोड़ने वाली सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढों की समस्या आखिरकार दूर कर दी गई। रामपुर नगर पंचायत के धनुहा रामपुर के पास सड़क पर दो-तीन महीने से जलजमाव के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली छात्रों को परेशानी हो रही थी। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके थे।

समस्या से नाराज ग्रामीणों ने 4 अगस्त को जलभराव वाले गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध जताया था। उन्होंने सड़क को जल्द गड्ढामुक्त कराने की मांग की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने मामले का संज्ञान लिया।

मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने सड़क के गड्ढों में ईंट के टुकड़े डालकर जेसीबी की मदद से उन्हें भरने का काम शुरू कराया। शुक्रवार देर शाम तक कार्य चलता रहा। सड़क दुरुस्त होने से ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक का आभार जताया।

मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!