Jaunpur News : शाहगंज में मासूम की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Naya Savera Network
जौनपुर। शाहगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में उपचार के बाद तीन वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर रविवार को परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे का शव अस्पताल के बाहर रखकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी परिवार बच्चे को सांप काटने की आशंका में अस्पताल लेकर पहुंचा था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे का तत्काल उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्चे को केवल तेज बुखार था, लेकिन उसका सांप काटने के मरीज की तरह उपचार किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एल. गुप्ता ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चे का हरसंभव इलाज किया गया था। सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण तथा इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को श्रावण मास की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!