जौनपुर शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Naya Savera Network
जौनपुर शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

जौनपुर। सावन सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध रविवार (2 अगस्त) सुबह 10 बजे से मंगलवार (4 अगस्त) सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान गैस, पेट्रोल, डीजल और मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, शिवापार हाईवे अंडरपास, अलीगंज (पकड़ी) हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने बताया कि यह व्यवस्था जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने तथा कांवड़ियों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!