बरसठी | क्षेत्र के गोहका गांव निवासी साधन सहकारी समिति के सरपंच इंद्रेश तिवारी की माता श्रीमती बैजन्ती देवी (86) का रविवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं और पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उपचार के दौरान उन्हें दोबारा हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया, जिससे उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया लोगो ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया। बैजन्ती देवी अपने पीछे भरा-पूरा एक परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े पुत्र राजकुमार तिवारी मुंबई में सहकारी बैंक का संचालन करते हैं, जबकि पौत्र आशीष तिवारी जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सोशल मीडिया प्रभारी हैं। शोक व्यक्त करने वालों में प्रबंधक मुकेश तिवारी, महेश तिवारी, सूर्यकांत, कृष्णकांत तिवारी, भाजपा नेता जेपी मिश्र, घनश्याम दुबे, महेश तिवारी, शिक्षक अनिल दुबे, प्रधान मुकेश यादव, सर्वेश शुक्ला, प्रधानाचार्य यादवेंद्र तिवारी, बाबूराज गौतम, भागेलूराम यादव, रवि, संजय, ध्रुव, ऋषभ, सतीश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।
Jaunpur News : सरपंच की माता का निधन
अगस्त 02, 2026
Tags

.jpeg)
