Jaunpur News : सरकारी जमीन की मेड़बंदी में बाधा, आठ पर प्राथमिकी

Naya Savera Network
बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में सरकारी भूमि की मेड़बंदी के दौरान राजस्व एवं पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर दर्ज इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उक्त गांव स्थित सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि का 23 जुलाई को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व टीम ने पुनः सीमांकन कर पत्थर गाड़े थे। शुक्रवार को गाटा संख्या 544 एवं 545 की मेड़बंदी कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के नंदलाल, बच्चेलाल, चमेला देवी, रेखा देवी, तुलसी देवी, शुभम, हर्षित तथा अनीता देवी ने मेड़बंदी का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि आरोपियों ने पथराव भी किया, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और राजस्व टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया। घटना के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल मंसूर बेग की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2) एवं 132 के तहत आठों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवयश्क विधिक कार्यवाई की जा रही है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!