Jaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर तक जाने वाला मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Naya Savera Network
मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतला प्रसाद दूबे के घर तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती है।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाती उमेश चंद्र दूबे ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर तक जाने वाले मार्ग की यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!