Jaunpur News : चेती से शंकरगंज बाजार तक सड़क बदहाल, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी परेशानी

Naya Savera Network
महराजगंज, जौनपुर। प्रयागराज-शाहगंज मार्ग से चेती ग्रामसभा होते हुए शंकरगंज बाजार तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क वर्षों से बदहाल है। मरम्मत और निर्माण के अभाव में बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

क्षेत्रवासी रवि गिरी ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है।

सबसे अधिक परेशानी शंकरगंज बाजार स्थित इंटर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। आसपास के कई गांवों के बच्चे इसी मार्ग से होकर विद्यालय जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर जल्द निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जाएगी।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!