Jaunpur News : जिलाधिकारी के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज, 04 लाख से अधिक तिरंगों की सिलाई पूर्ण

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ वर्ष 2026-27 के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जनपद के सभी विकास खण्डों में तिरंगा झंडों की सिलाई का कार्य कराया जा रहा है।
इसी क्रम में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला मिशन प्रबन्धक द्वारा विकास खण्ड धर्मापुर, मुफ्तीगंज एवं केराकत में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित तिरंगा झंडा सिलाई केन्द्रों का जायजा लिया गया। धर्मापुर में वैष्णवी महिला स्वयं सहायता समूह दशरथपुर एवं उत्कर्ष महिला स्वयं सहायता समूह धर्मापुर तथा मुफ्तीगंज में यमुना आजीविका स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत निशान एवं पयहारी बाबा महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत कुंडी में महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडों की सिलाई कर रही थी।
जनपद में 05 लाख तिरंगा झंडों की सिलाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 04 लाख से अधिक झंडों की सिलाई पूर्ण की जा चुकी है। इस कार्य में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में लगभग 300 स्वयं सहायता समूह की दीदियां कार्य कर रही हैं। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि तिरंगा झंडों की सिलाई का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य विभाग भी अपनी आवश्यकता के अनुसार आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगा झंडों की सिलाई का कार्य करा सकते हैं। इससे अभियान को गति मिलने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!