Jaunpur News : मासूमों की मौत पर पहुंचे पूर्व सांसद, परिवार को बंधाया ढांढस

Naya Savera Network

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में बीते बुधवार को सिंचाई के लिए लगाए जा रहे समरसेबल पंप के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत के बाद शनिवार को मछलीशहर के पूर्व सांसद बी.पी सरोज पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने छह वर्षीय शिवा के पिता वीरेंद्र बिंद और पांच वर्षीय आरव के पिता अनिल बिंद समेत परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद ने ग्राम प्रधान अजीत यादव से दोनों मृतक बच्चों के परिवारों के लिए सरकारी भूमि का प्रस्ताव तैयार कर एसडीएम को भेजने और पट्टा आवंटन कराने को कहा। उन्होंने एसडीएम नवीन कुमार से फोन पर बात कर दैवीय आपदा प्रबंधन कोष से मिलने वाली सहायता राशि की प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह, अंतिम पाठक, महेंद्र उपाध्याय, नंदलाल, महेंद्र यादव, हरिनाथ यादव, ओमप्रकाश बिंद, प्रधान राजेंद्र बिंद, कोटेदार दीपक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!