बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान के तहत आठ गांवों में दबिश देकर विभिन्न मामलों में वांछित आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार वारंटियों में चंद्रभानपुर निवासी सुबेदार गौतम (24), खरगापुर निवासी शिवशंकर (46), घाटमपुर निवासी फग्गू सरोज (19), खंडवा निवासी हरिश्चंद्र पटेल (55), गोठांव निवासी शेषनारायण सरोज (40), पपरावन निवासी इंद्रदेव पाल (66), जमुनीपुर निवासी संदीप कुमार गौतम (21) तथा जगदीशपुर निवासी आशीष कुमार (35) शामिल हैं।
Jaunpur News : पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार
अगस्त 05, 2026
Tags
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)