Jaunpur News : गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ

Naya Savera Network

रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परिवार संतृप्तिकरण हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ बुधवार को विकास खंड बक्शा सभागार में एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के साथ किया गया। बैठक में समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी एवं एफएलसीआरपी ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांवों के प्रत्येक पात्र एवं गरीब परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड धारक, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन तथा हर घर जल योजना से जुड़े गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आच्छादित किया जाएगा, ताकि उन्हें स्वरोजगार, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, कोटेदार, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, सफाईकर्मी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समस्त कैडर के समन्वित प्रयासों से विकास खंड बक्शा में वर्ष के अंत तक 1,920 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

ब्लॉक मिशन प्रबंधक अंकुर मालवीय एवं जहिंद्र यादव ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समस्त कैडर एवं ग्राम सचिवों को जिम्मेदारियां और लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी से घर-घर संपर्क स्थापित कर पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में अभियान की सफलता हेतु सभी प्रतिभागियों ने समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एएफ सी निशा राजभर और बड़ी संख्या में समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी एवं एफएलसीआरपी उपस्थित रहीं।

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!